अयोध्या: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महापौर का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी का जन्म दिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 21 किलो का केक काटा गया। इस मौके पर महापौर ने नगर के चहुंमुखी विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सभी के सहयोग से नगर निगम स्वच्छता की श्रेणी में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों का जो सहयोग मिला है उसके प्रति आभार प्रकट करते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सेवक महापौर आरिफ आब्दी ने कहा कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। नगर में सभी सुविधाएं लोगों को सुचारू रूप से मिल रहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार है कि सभी प्रमुख चौराहों पर अत्याधुनिक वाटर कूलर लगा कर लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर सभी पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों ने भी महापौर को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें:-मायावती का ऐलान- जम्मू-कश्मीर में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

संबंधित समाचार