आगरा: मंडलीय शिक्षा निदेशक को रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ दबोचा
आगरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उन पर फर्जी नियुक्ति के मामले में रिपोर्ट लगाने के एवज में 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले अजय चौधरी ने शिकायत की थी कि वह डीसी वैदिक इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। उनके खिलाफ फर्जी नियुक्ति की शिकायत हुई थी।
जांच मंडलीय शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा कर रहे थे। उन्होंने उनके पक्ष में रिपोर्ट देने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शनिवार को जेडी को तीन लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ा है। अजय तीन लाख रूपये उन्हें एडवांस देने के लिए लाया था। वह गाड़ी में बैठकर रिश्वत ले रहे थे। वहीं शिक्षा विभाग के लोग इसे साजिश बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: नाबालिग बेटी से दरिंदगी करने वाले बाप को 20 साल की जेल, 50 हजार अर्थदण्ड
