Jalaun: सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोप...परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोप

जालौन, अमृत विचार। जालौन में सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगा। छात्रा की शिकायत पर स्कूल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। छेड़खानी से पीड़ित छात्रा ने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर अध्यापक की चप्पलों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी। पूरा मामला कदौरा थानाक्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय ग्राम बबीना का है।

ये भी पढ़ें- Jalaun Murder: पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट...इलाके में फैली सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार