पुलिस चौकी के समाने अधिवक्ता से लूट : दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों से लूटपाठ कर अधिवक्ता को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली अंतर्गत तुलसी पुलिस चौकी के पास शनिवार सुबह कोर्ट जा रहे अधिवक्ता से छह बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाश अधिवक्ता की पिटाई कर वहां से भाग निकले। हालांकि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन शुरु कर दी है।

 पीजीआई थाने के तेलीबाग द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता दिलीप कुमार शनिवार सुबह 10 बजे निजी काम से सिविल कोर्ट जा रहे थे। जैसे ही वह तुलसी पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी सामने आ रहे छह बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। लिखित शिकायत में अधिवक्ता ने बताया कि वह कुछ समझ पाते, तो बदमाश उनसे छीना-झपट्टी करने लगे। उनका आरोप है कि बदमाशों ने उनकी जेब से करीब 50 हजार की नगदी और गले से सोने की चेन छीन ली।

विरोध करने पर बदमाश सड़क पर मारपीट करने लगे। अधिवक्ता का कहना है कि मारपीट की घटना पुलिस चौकी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब तक राहगीर बदमाशों की तरफ दौड़े तो वह मौके से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर  पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बदमाशों की तलाश् में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: दूसरी पत्नी से मिलने आए बालू कारोबारी ने खुद को मारी गोली

संबंधित समाचार