हरदोई: कोलकाता कांड के विरोध में निकाली मौन यात्रा, बंगाल सरकार का फूंका पुतला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोतवाली थाने में जनवरी 2024 में दर्ज  हुआ था मुकदमा

हरदोई, अमृत विचार। कोलकाता में हुए घटनाक्रम का विरोध जताते हुए रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के नेतृत्व में मौन यात्रा निकाली गई। इसके बाद नगर के सिनेमा चौराहे पर पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंका गया। 

भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न महिला संघठन के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या के विरोध में वंशीनगर से सिनेमा चौराहा तक मौन यात्रा निकली। सिनेमा चौराहे पर पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ममता बनर्जी का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने आरोपियों को मृत्यु दंड देने की मांग की। 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बड़े ही आश्चर्य की बात है कि बंगाल में महिला के मुख्यमंत्री होने के बावजूद एक महिला के साथ रेप और निर्मम हत्या जैसे कांड हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि या तो वह इस्तीफा दे या आरोपियों को पकड़वाने में मदद करे और उनको मृत्युदंड की सजा दिलवाएं। इस मौके पर अनुराधा मिश्रा,  भाजपा जिला मंत्री,नीतू चंद्र,पारिशा तिवारी,नीलम अग्रवाल,शोभना सिंह, निधि देवल सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- हरदोई: जल भर रहे कांवड़िए की गंगा नदी में डूबकर हुई मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार