हरदोई: मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला की पति ने चबाई नाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाई को राखी बांधने की बात पर दम्पति के बीच हुआ था झगड़ा

अमृत विचार, हरदोई। मायके जाकर भाई को राखी बांधने की बात सुनकर गुस्साए पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। फिर पत्नी को जमीप पर धक्का देकर अपने दांतों से उसकी नाक चबा ली। महिला की चीख सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया और आनन-फानन मेडिकल कॉलेज में उसे पहुंचाया गया। जहां से महिला को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेते हुए उसे पूछताछ शुरु कर दी है।

दरअसल, कोतवाली देहात के बनियाइन पुरवा मजरा चांद बेहटा निवासी राहुल का रविवार को पत्नी अनीता (26) से विवाद हो गया था। महिला मायके जाकर भाई को राखी बांधने की बात पति से कह रही थी, इस पर राहुल ने उसे मायके जाने से मना कर दिया था। बावजूद इसके अनीता मायके जाने की जिद पर अड़ गई, इसको लेकर दम्पति के बीच झगड़ा होने लगा। पहले तो, गुस्साए पति ने पत्नी की पिटाई कर दी।

फिर फर्श पर धक्का देकर उसे गिरा दिया और उस पर चढ़कर अपने दांतों से पत्नी की नाक बचा ली। अनीता की चीख-सुनकर पड़ोसियों ने उसे पति के चंगुल से बचाया। फिर उसे मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया, हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने महिला को केजीएमयू रेफर दिया है। पुलिस ने पति राहुल को हिरासत में ले कर सारे मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: दूसरी पत्नी से मिलने आए बालू कारोबारी ने खुद को मारी गोली

संबंधित समाचार