बरेली: पहले दिन 232 शिक्षकों को मिले स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष हुई 31277 भर्ती में चयनित हुए जिले के नव नियुक्त शिक्षकों को गुरुवार को स्कूल आवंटित करने के लिए डायट फरीदपुर में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में पहले दिन 232 शिक्षकों को बुलाया गया। बुलाए गए सभी शिक्षक शामिल हुए। इसमें 25 दिव्यांग …

बरेली,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में 69 हजार शिक्षक भर्ती के सापेक्ष हुई 31277 भर्ती में चयनित हुए जिले के नव नियुक्त शिक्षकों को गुरुवार को स्कूल आवंटित करने के लिए डायट फरीदपुर में काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में पहले दिन 232 शिक्षकों को बुलाया गया। बुलाए गए सभी शिक्षक शामिल हुए। इसमें 25 दिव्यांग शिक्षक शामिल हुए। स्कूल मिलने के साथ ही सभी को तत्काल एक पत्र भी दिया गया जिसमें उनके स्कूल आवंटित होने की पुष्टि थी।

बीएसए विनय कुमार ने बताया कि पहले दिन काउंसलिंग के लिए दिव्यांग शिक्षकों और महिलाओं के लिए काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें 25 दिव्यांग भी शामिल हैं। इसमें आठ महिलाएं और 17 दिव्यांग पुरुष शामिल हुए। काउंसलिंग खत्म होने के तुरंत बाद ही पुरुष शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के लिए भी रोस्टर अपलोड कर दिया गया है। इसकी फाइनल लिस्ट शासन से तय होकर 24 घंटे के अंदर प्राप्त होगी।

शुक्रवार को उन शिक्षकों की काउंसलिंग होनी थी जो पहले दिन अनुपस्थित रहते। चूंकि कोई भी शिक्षक अनुपस्थित नहीं रहा। इसलिए अब किसी की भी काउंसलिंग शुक्रवार को नहीं कराई जाएगी। अब रोस्टर के हिसाब से जिस भी शिक्षक को जो भी स्कूल मिलेगा उसमें उसे नियुक्ति दी जाएगी।

पुरुष शिक्षकों के लिए लगाया गया रोस्टर, शिक्षक खुश नहीं
पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के हिसाब से स्कूल आवंटित होने पर शिक्षक नेताओं में रोष है। उनका कहना है कि इस बार जिले के सभी शिक्षकों का एक ही बार में रोस्टर लगा दिया गया है। इससे किसी शिक्षक को अपने ही ब्लॉक में तो किसी को दूसरे ब्लॉक में स्कूल मिलेगा। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष केपी सिंह का कहना है कि सभी शिक्षकों को उनके ब्लॉक के हिसाब से ही रोस्टर लगाना चाहिए था। इससे उन्हें उन्हीं के ब्लॉक में तैनाती मिल सके।

संबंधित समाचार