अयोध्या: भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या, अमृत विचार। गोसाईगंज नगर तेलियागढ़ में सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। 

जानकारी के अनुसार मुन्नी सिंह उम्र 50 वर्ष पति अरुण सिंह चौरमा जयसिंहपुर सुल्तानपुर की निवासी है। पता चला की गोसाईगंज तेलियागढ़ में वह राखी खरीद रही थी। थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से महिला की गर्दन कट गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder: विरोध में सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, ओपीडी की बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

संबंधित समाचार