दुस्साहस: घर में घुसकर दरोगा के परिवार को दी जान से मारने की धमकी, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कागारौल थाने में तैनाती के दौरान विद्युत चोरी के मुकदमे में लगाई थी चार्जशीट

आगरा। विद्युत चोरी के मुकदमे में चार्जशीट लगाना दरोगा को भारी पड़ गया। आरोपी रंजिश मान बैठा और उसने अब दरोगा के घर में घुसकर परिजनों से न केवल अभद्रता की बल्कि जान से मारने की धमकी तक दे दी। अब सिकंदरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह फरार हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, एसआई जनमेद सिंह वर्तमान में अलीगढ़ के पिसावा थाने में तैनात हैं। वह सन 2020 में आगरा के कागारौल थाने में जब तैनात थे,  तब उन्होंने विद्युत चोरी के एक मुकदमे में  चार्जशीट लगा दी थी। जिसमें कृष्णवीर चौधरी उर्फ केवी चौधरी का नाम शामिल था। इस वजह से आरोपी उनसे रंजिश मान बैठा था। वह अभी आवास विकास कॉलोनी में रह रहे हैं। 

दरोगा की पत्नी विभादेवी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह उनकी पुत्रवधू शालिनी घर पर अकेली थी। केवी चौधरी अचानक घर में घुस आया और उसने आते ही गाली गलौच की और कहा कि जनमेद ने उनके साथ अच्छा नहीं किया। वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। उसने कहा कि सबसे पहले वह पति को मारेगा। 

उन्होंने शोर मचाया तो वह भाग गया। परेशान और डरी सहमे हुए उन्होंने 112 पर सूचना दी। फिर थाना सिकंदरा पुलिस को सूचित किया। पति को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश भी दी लेकिन वह घर से फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता

 

संबंधित समाचार