SC/ST Reservation : बसपा-सपा ने भारत बंद के समर्थन में निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज, अमृत विचार : सुप्रीम कोर्ट के एससीएसटी आरक्षण के वर्गीकरण के पक्ष में फैसले के बाद बहुजन समाज पार्टी और दलित संगठनों के भारत बंद पर प्रयागराज में कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को बसपाइयों ने पार्टी मुख्यालय में भारी तादात में पहुंचकर जुलूस निकाला। वहीं सपा नेता भी भारत बंद में समर्थन में दिखाई दिये।  सपाइयों ने भी जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। सपा नेता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन भी सौपा। 

सपा नेताओं का कहना है कि अखिलेश यादव के निर्देश पर वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही प्रयागराज में कुछ वकीलों ने भी समर्थन करते हुए प्रदर्शन करने के साथ नारेबाजी की। काफी संख्या में अधिवक्ता भी जिलाधिकरी कार्यालय पहुंच गए। बसपा की ओर से शहर और देहात में जोरदार प्रदर्शन किया गया। भारत बंद के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए थे। डीएम कार्यालय, कचहरी, सिविल लाइंस, इविवि रोड समेत अन्य जगहों पर पुलिस, आरएएफ की तैनाती है। अधिकारी गश्त कर रहे हैं। वॉट्सएप ग्रुप, फेसबुक, एक्स पर बसपा नेताओं के कमेंट्स आते रहे। डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) संस्थापक रामबृिज गौतम ने कहा  कि झंडे और बैनर के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष और महिलाएं प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें- UP News: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए Good News, दीपावली और छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

 

संबंधित समाचार