कोटद्वार: सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह की चालाकी काम न आई, विजिलेंस ने धर दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटद्वार, अमृत विचार। यहां एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ व उनके आवास की तालाशी जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी और आज वो विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया।

संबंधित समाचार