Avanish Dixit: फरार इनामियों की नहीं गिरफ्तारी, बढ़ेगी राशि...एक हजार करोड़ की जमीन पर कब्जे का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नजूल की 1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे के प्रयास में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, सपा नेता राहुल वर्मा, हरेंद्र मसीह, मौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अर्पण एरियल, जीतेश झा, मोहित बाजपेई, संदीप, विक्की चार्ल्स, अब्बास, जितेंद्र और अन्य अज्ञात 20 व्यक्तियों के खिलाफ लेखपाल विपिन कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

दूसरी एफआईआर सैमुएल गुरुदेव सिंह ने जितेश झा, राहुल, अब्बास, विक्की चार्ल्स, अवनीश दीक्षित, मोहित बाजपेई, नौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अपर्ण एरियल, संदीप, हरेंद्र मसीह व 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अवनीश दीक्षित और राहुल वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन अन्य फरार आरोपियों की 25 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने मामले में 9 आरोपियों अली अब्बास, विसेंट विक्र्म उर्फ विक्की चार्ल्स, संदीप शुक्ला, अर्पण एरियल, नौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल उर्फ सोनू, हरेंद्र मसीह, जितेश झा के ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आरोपियों को पूछताछ के लिए सफीना नोटिस भी जारी की जा चुकी है।

वहीं फरार पत्रकार राहुल बाजपेई, अमन तिवारी, विवेक पांडेय उर्फ सोनू भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। पुलिस मनोज यादव को जेल भेज चुकी है। पूरे प्रकरण में एसआईटी का नेतृत्व कर रहे डीसीपी का कहना है कि ईनाम की राशि बढ़ाई जाएगी। हर हाल में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Avanish Dixit: अभिनव शुक्ला व जीतेश झा के छिपे होने की मिली थी सूचना...पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मैं गा नहीं सकता... लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, CM योगी ने कलाकारों से की मजेदार अंदाज में संवाद
Kannauj News : शिक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने लगाया धोखे से लोन और वेतन हड़पने का आरोप
Sitapur News : बिहार के शराब तस्कर सीतापुर में गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, पुलिस और टोल से बचने के लिए अपनाते थे नया तरीका
Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव
Rampur News : तिरंगा यात्रा में नारेबाजी पर बवाल! ‘जय भीम’ बोलने पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पहुंची भीम आर्मी