अयोध्या: भाजपा पार्षद के प्लॉट में हो गया अवैध मिट्टी खनन, लगाई गुहार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या नगर निगम में कबीर वार्ड से भाजपा पार्षद के प्लॉट से अज्ञात मिट्टी खनन माफिया भारी मात्रा में मिट्टी खोद ले गए। इसकी जानकारी होते ही पार्षद चंदन सिंह के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब वह जिला खनन अधिकारी से लेकर कोतवाली तक गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

जिला खनन अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में भाजपा पार्षद ने कहा है कि उनके भूखंड स्थित ग्राम बासुपुर सिरसा उर्फ जयसिहपुर में अवैध मि‌ट्टी खनन की गई है। खनन माफिया द्वारा 50x40 मीटर में 4 फुट गहराई से अधिक मिट्टी खोद लिया गया। भाजपा पार्षद ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि खनन माफिया को पुलिस का पूरी तरह से संरक्षण प्राप्त है। भाजपा पार्षद ने बताया कि कोतवाली नगर समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में मिट्टी खोदाई से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है और प्लॉट बेकार हो गया है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: प्रशासन गुप्तारघाट पर नाव चलाने की तुरंत दें अनुमति- पवन पांडेय 

संबंधित समाचार