नानकमत्ता: जमीन को लेकर रंजिश..भतीजों के खून से हुई रक्तरंजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। जमीनी विवाद में सगे भाईयों ने रात को सोते समये अपने दो भतीजों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें एक की मौत हो गयी।
 
सरोप सिंह पुत्र पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चैतुआखेडा नानकमत्ता ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कहा कि मेरे दोनों सगे भाईयों मलकीत सिंह ,तथा मिल्खा सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चैतुआखेडा से जमीन जायदाद को लेकर रन्जिश रखते हैं।
 
रात करीब 11 बजे हम सभी लोग खाना खाकर सो गये मेरे दोनों लड़के बलविंदर सिंह 22 बर्ष और बन्टी  18 बर्ष कमरे में सो रहे थे। अचानक मेरे उक्त दोनों भाई धारदार हथियारों से दोनों लड़कों पर जानलेवा हमला कर दिया।
 
जब तक हम कुछ समझ पाते तब तक दोनों हमलावर फरार हो गये। 108 सेवा से दोनों को उपचार के लिये खटीमा नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बलविंदर सिंह को मृतक घोषित कर दिया तथा बन्टी सिंह की हालत गम्भीर देखते हु हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
 
वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। इधर सूचना मिलते ही दल-बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव 
घटना की जानकारी ली और नामजद आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

संबंधित समाचार