Auraiya News: कपलिंग खुलने से दो भागों में बटी मालगाड़ी...ब्लॉक के चलते 20 मिनट खड़ी हुई त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। डीएफसी रेलवे मार्ग के न्यू अछल्दा स्टेशन से  निकलने बाद पश्चिमी तरफ मालगाड़ी की कपलिंग खुल जाने से उसके कई डिब्बे पीछे छूट जाने से दो भागों में बैगन बट गए।

मालगाड़ी के गार्ड ने वाकी टाकी से लोको पायलट को जानकारी देकर बताया। संयोग वश कोई हादसा नहीं हुआ।दो भागों में मालगाड़ी बटने से अप रेलमार्ग पर करीब एक घंटे ट्रेनों का संचालन रोका गया। मालगाड़ी खुर्जा की तरफ जा रही थी। 

न्यू अछल्दा स्टेशन से आगे पश्चिमी ओर अचानक मालगाड़ी के वैगन गार्ड के पीछे साइड के दो भागों में बट गए। स्टेशन से मालगाड़ी करीब 1 किलोमीटर दूर जा चुकी थी। कपलिंग को जोड़ने में करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी रवाना हुई। इस बीच पीछे के स्टेशनों पर मालगाड़ी खड़ी रही।

ब्लॉक के चलते 20 मिनट खड़ी हुई त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस

स्टेशन के पास ब्लॉक लगा होने से कानपुर से इटावा की ओर जा रही शनिवार को 14619 त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस को 20 मिनट के लिए अछल्दा स्टेशन पर रोकना पड़ा। जिससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। लगभग 20 मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ब्लॉक हट के चलते ट्रेन रोकी गई थी।

ये भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम में विजिलेंस का छापा...अपर नगर आयुक्त प्रथम के पीए को रंगेहाथ 10 हजार की घूस लेते पकड़ा

संबंधित समाचार