लखनऊ: पति के सिर पर चढ़ा आशिकी का भूत, प्रेमिका के चक्कर में पत्नी और बेटी पीटकर घर से भगाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 लखनऊ, अमृत विचार। मोहानलालगंज के विदौंवा गांव में रहने वाली महिला को पति ने पीटकर घर से भगा दिया। पत्नी का आरोप है कि प्रेमिका के चक्कर में उसके साथ पति दुर्व्यवहार कर रहा है। विरोध करने पर बेटी के साथ भी मारपीट की है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पत्नी ने मोहनलालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ममता के मुताबिक उसकी शादी सालिकराम के साथ 16 जून 1997 को हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसीलिए हमेशा दोनों के बीच विवाद होता रहता था। ममता ससुराल वालों के खिलाफ कई रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। कुछ दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। गांव-मोहल्ले के लोगों द्वारा दोनों को समझाया गया।

सालिकराम ने ममता को रहने के लिए अलग मकान दे दिया। यहीं पर वह अपने बच्चों के साथ रहने लगी। ममता गौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। तबियत ठीक न होने के कारण वह एक सप्ताह से मायके में थी। जब वापस घर पहुंची तो सुमन रावत नाम की महिला ने उसे घर में घुसने से रोक दिया। धमकी दी कि इस घर में तुम्हारा कोई अधिकार नहीं है।

किराएदार बता प्रेमिका को रखा घर में

ममता के मुताबिक सुमन रावत मोहनलालगंज के कलंदरखेरा की रहने वाली है। सालिक राम और सुमन के बीच में प्रेम संबंध चल रहा था। वह उसे किराएदार बताता था। 2015 में गुपचुप तरीके से शादी कर लिया। इसकी जानकारी ममता को भी नहीं लगने दिया। ममता अपनी बेटी के साथ घर में घुसने की कोशिश की तो सुमन रावत, सालिक राम, सास-ससुर और एक अन्य ने धक्का देकर भगा दिया।

विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। इसमें बेटी को गंभीर चोटें आई है। आरोप है कि ममता के कान के झुमके भी छीन लिए। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के मुताबिक सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसके बाद ममता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: नवागत CDO अंकिता जैन ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर रहेगा जोर

संबंधित समाचार