छत्तीसगढ़ के बालोद में सरपंच की हत्या, साथी हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सरपंच की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने रविवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना के बाद डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। सरपंच की लाश उसके दोस्त पोस्टमैन रामजी प्रजापति के घर के बेडरूम में मिली है, घटना के बाद पोस्टमैन अपने घर में ही मौजूद था। पुलिस ने पोस्टमैन रामजी प्रजापति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में CM योगी ने की पूजा-अर्चना

संबंधित समाचार