अयोध्या: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सलमान को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित बच्ची से दुष्कर्म की घटना में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सलमान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुछ ही घंटे में मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा था। थाना महाराजगंज के ही ऐमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। 

आरोप है कि सलमान ने 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दी थी। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को पैर में गोली मारी गई है और उसके पास से कट्टा बरामद किया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। सलमान का आपराधिक इतिहास निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: बच्ची के साथ छेड़खानी, गांव में तनाव...पुलिस तैनात 

संबंधित समाचार