रामनगर: नौ सितम्बर को विधायक कार्यालय में धरना प्रदर्शन का एलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। वन‌ग्राम पूछड़ी में बसे लोगो को बेदखल किये जाने के नोटिस के बाद चल रहे आंदोलन के तहत पुछड़ी में बुलाई गई महापंचायत में कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने ग्रामीणों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। महापंचयत में तय हुआ कि रामनगर समेत उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर रामनगर विधायक दीवान सिंह के कार्यालय पर नौ सितम्बर को प्रदर्शन कर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।

महापंचायत में मांग की गई कि जो व्यक्ति जहां पर निवास कर रहा है, उसे वहीं पर नियमित कर मालिकाना हक, वन ग्रामों, गोट, खत्तों व गूजर बस्तियों को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने तथा किसी भी व्यक्ति को हटाने से पूर्व उसका पुनर्वास किया जाए।

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारों की तुलना रुस के राष्ट्रपति पुतिन व इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की। कहा कि वह अपने पड़ोसी देशों पर बम बरसाकर जनता को तबाह-बरबाद कर रहे हैं। लेकिन  केंद्र और प्रदेश सरकार अपने ही देश की जनता के घरों व दुकानों पर  बुलडोजर चला कर लोगों को तबाह बर्बाद कर रही है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से अनुमति के बाद ही रामलीला मैदान पंचायत के लिए तय किया गया था। परंतु भाजपा विधायक के इशारे पर अंतिम समय में रामलीला कमेटी ने महापंचायत के लिए मना कर दिया। जिस कारण अंत समय में पंचायत स्थल बदलना पड़ा। रामलीला कमेटी को समझना चाहिए कि जब भाजपा आसपास के गांव ही उजाड़ देगी तो उनकी रामलीला भी नहीं बचेगी।

महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा की अवतार सिंह, धर्मपाल सिंह, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार,वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के तरुण जोशी, गोपाल लोदियाल,मौ शफी, वन गूजर युवा ट्राइबल  संगठन के मौ  इशहाक, इंकलाबी मजदूर के रोहित रुहेला, उपपा नेता पीसी तिवारी, नारायण राम, प्रभात ध्यानी, महिला एकता मंच की ललिता रावत, रेनू, रेवीराम, भाकपा माले के अध्यक्ष इंद्रेश मैखुरी, कैलाश पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, सुमित लोहनी, इंटार्क मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलजीत सिंह, मजदूर सहयोग केंद्र के मुकुल, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के चंद्र मोहन, करोलिया यूनियन के हरेन्द्र सिंह, श्रमिक संयुक्त मोर्चा के चंद्र मोहन, क्रालोस के अध्यक्ष पीपी आर्य, बसपा नेता विनोद अंजान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष राहुल डंगवाल, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की शीला शर्मा, वनग्राम विकास संघर्ष समिति के एस लाल, मौ ताहिर, चन्दन राम, गौरा देवी, आइसा के सुमित आदि ने संबोधित किया।

संबंधित समाचार