रामनगर: प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर हजारों शिक्षक चॉक डाउन हड़ताल पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने और प्रधानाचार्य के पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने  चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है, इसी क्रम में आज 2 सितंबर सोमवार को प्रदेशभर के हजारों राजकीय शिक्षक चॉक डाउन हड़ताल पर चले गए हैं।  रामनगर ब्लाक में भी चॉक डाउन हड़ताल का जबर्दस्त असर है। सभी राजकीय  हाईस्कूल, इंटरमिडियट कालेज में आज शिक्षण कार्य ठप है।

संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों और सरकार की हठधर्मिता के कारण शिक्षक संघ को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा। आज पूरे प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में चौक डाउन है शिक्षण कार्य नहीं हो रहा है। अगर आज की हड़ताल के बाद भी सरकार हमारी मांग के प्रति गंभीर नहीं हुई तो 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे।

6 सितंबर को जिला मुख्यालय में सभी शिक्षक अपने व्यक्तिगत अवकाश (cl) लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
9 सितंबर 2024 को प्रांतीय और मंडल कार्यकारिणी देहरादून निदेशालय में धरना प्रदर्शन करेगी।
10 सितंबर से देहरादून निदेशालय में क्रमिक अनशन जनपदवार आयोजित किया वाह जाएगा। जो 13 सितम्बर तक चलेगा।
14 सितंबर 2024 से देहरादून मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जायेगा।
ढेला इंटर कालेज में हड़ताली शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए हीरा सिंह राणा,गिर्दा, बल्ली सिंह चीमा के जनगीत भी प्रस्तुत किए।

संबंधित समाचार