ग्रामीणों की सुरक्षा में लगीं पुलिस की सात टीम : एडीजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एडीजी ने भेड़िया प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से मांगा सहयोग

भगवानपुर, बहराइच, अमृत विचार। महसी तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह भेड़िया के हमले में 10वीं मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर गोरखपुर जोन के एडीजी जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम और एसपी से वार्ता कर भेड़िया प्रभावित गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता की।

जिले के महसी तहसील क्षेत्र में बीते 3 माह से भेड़िया हमला कर रहा है। भेड़ियों के हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह चार बजे ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरे में ढाई वर्षीय अंजली पर भेड़िया ने हमला कर मार डाला। जबकि दो महिला और एक ग्रामीण घायल हुए हैं। जिसकी जानकारी होने पर सोमवार को गोरखपुर जोन के एडीजी डॉक्टर केएस प्रताप सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे।

उन्होंने लोग निर्माण विभाग के कक्ष संख्या एक में जिलाधिकारी मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से अब तक की घटना के बारे में वार्ता की। इसके बाद एडीजी जोन भेड़िया प्रभावित गांव गरेठी गुरुदत्त सिंह पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण किया, ग्रामीणों से वार्ता की। प्रेस वार्ता करते हुए एडीजी जोन ने कहा कि भेड़िया निरंतर हमला कर रहा है इससे बचाव के लिए पुलिस की भी साथ टीम लगी हुई है।

पुलिस के साथ वन और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सहयोग करें। जल्द से जल्द वीडियो से निजात दिलाया जाएगा। इस दौरान एसपी वृंदा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ रूपेंद्र गौड़, थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या : गणतंत्र दिवस तक एसटीएफ का होगा खुद का अपना दफ्तर

 

संबंधित समाचार