Unnao Accident: सड़क पार कर रहा था युवक, रोडवेज बस ने मारी टक्कर...मौत, परिजन रो-रोकर हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ कानपुर हाईवे अंतर्गत सोहरामऊ थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हसनगंज के भवन खेड़ा निवासी  फूलचंद (32) पुत्र कल्लू सोहरामऊ के भल्लाफॉर्म से भैसवर अपनी ससुराल जा रहे था। हाईवे पर सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मौके पर मौजूद लोगों तथा पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की एक बेटी पल्लवी है। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इस बाबत इंस्पेक्टर शरद कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Good News: कानपुरवासियों के लिए अच्छी खबर...ई बसों के लिए बनाए जा रहे 50 से अधिक नए रूट, इन रूटों पर हो रहा विचार

संबंधित समाचार