राहतः नहीं बढ़े एलपीजी के दाम‚ जानिए कीमतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नयी दिल्ली। रसोई के लिए थोड़ी राहत की  ख़बर है कि रसोई गैस के दाम नवंबर में फिर नहीं बढ़े हैं। इंडियन आयल के साथ किसी भी सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर में 14.2 किलोग्राम सब्सिडी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। कंपनियों ने 19 किलो के वाणिज्यिक इस्तेमाल …

नयी दिल्ली। रसोई के लिए थोड़ी राहत की  ख़बर है कि रसोई गैस के दाम नवंबर में फिर नहीं बढ़े हैं। इंडियन आयल के साथ किसी भी सरकारी तेल कंपनियों ने नवंबर में 14.2 किलोग्राम सब्सिडी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

कंपनियों ने 19 किलो के वाणिज्यिक इस्तेमाल में काम आने वाले सिलेंडर की कीमत में चारों बड़े महानगरों में 78 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसके पहले तेल कंपनियों ने आखिरी बार 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत जुलाई महीने में चार रुपये बढ़ोई थी। दिल्ली में 14.2 किलो वाला सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 594 रुपये का ही रहेगा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में भी इसकी कीमत इतनी है जबकि चारों बड़े महानगरों में कोलकाता में यह सर्वाधिक 620.50 रुपये है।

 

संबंधित समाचार