जसपुर: अनियंत्रित कार ने दो पैदल युवकों को रौंदा, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। अनियंत्रित हुई तेज गति से चल रही कार ने दो पैदल युवकों  यात्रियों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग स्थित स्वागत मंडप के पास तेज गति से आ रही एक कार किसी कारण अनियंत्रित हो गई। जिसने सड़क के किनारे चल रहे दो युवकों रौंद दिया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवकों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल जसपुर भिजवाया।

घायलों में शोभित पुत्र अमर सिंह निवासी कोटरा, नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश और सतीश पुत्र हरपाल सिंह निवासी खानपुर, नगीना जिला बिजनौर‍‌, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। घटना की सूचना दिए जाने पर घायल युवकों के परिजन पहुंच गए हैं। उन्होंने अभी तक घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है ।

संबंधित समाचार