फिल्म ‘दी किड्स आर ऑल राइट’ के अभिनेता एड्डी हेसल की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिलिस। फिल्म ‘दी किड्स आर ऑल राइट’ के अभिनेता एड्डी हेसल की टेक्सास में गोली लगने के बाद मौत हो गई। वह 30 साल के थे। टेक्सास के ग्रेंड प्रेरी में उनकी प्रेमिका के घर के बाहर हसल को पेट में गोली मार दी गई थी। हादसे के समय उनकी प्रेमिका घर पर थी …

लॉस एंजिलिस। फिल्म ‘दी किड्स आर ऑल राइट’ के अभिनेता एड्डी हेसल की टेक्सास में गोली लगने के बाद मौत हो गई। वह 30 साल के थे। टेक्सास के ग्रेंड प्रेरी में उनकी प्रेमिका के घर के बाहर हसल को पेट में गोली मार दी गई थी। हादसे के समय उनकी प्रेमिका घर पर थी लेकिन वह हमलावर को पहचान नहीं पाई।

टेक्सास के निवासी हसल ने 2000 से 2010 के बीच में कई किरदारों से लोगों का दिल जीता। फिल्म ‘दी किड्स् आर ऑल राइट’ में निभाई कलै की भूमिका के लिए उन्होंने सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल की। आखिरी बार वह 2017 में आई फिल्म ‘ओह लक्की’ में नजर आए थे।

संबंधित समाचार