Kanpur: नगर निगम की लापरवाही ने ले ली रेलवे क्लर्क की जान; बाइक गड्ढे में फंसकर गिरी, पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण शहर के गड्ढों ने एक और शख्स की जान ले ली। बुधवार रात बाइक सवार रेलवे क्लर्क लखनऊ से डयूटी करके घर वापस आ रहे थे, तभी उनकी बाइक बर्रा-2 में सड़क के गड्ढों में फंसकर गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। 

बर्रा 2 निवासी पकंज कृपलानी (48) लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। उनके भांजे हर्षित ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार रात बाइक से डयूटी से लौट रहे थे, तभी सचान गेस्ट हाउस से शास्त्री चौक जाने वाली रोड पर रात करीब 10 बजे गड्ढों में वह बाइक समेत गिर गए।

तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आस-पास के लोग उन्हें गोविंद नगर स्थित एक हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। जिससे बाद पत्नी जया, पुत्री भूमि, हसिंका और धरा सदमे में हैं।

संबंधित समाचार