दिवंगत किसान नेता के नाम जारी हुआ वारंट, 13 साल पहले हो चुकी है महेंद्र सिंह टिकैत की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कोर्ट ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ एक वारंट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भी यह वारंट लेकर महेंद्र सिंह टिकैत को गिरफ्तार करने पहुंच गई। जबकि महेंद्र सिंह टिकैत की मौत करीब 13 पहले हो चुकी है।

दरअसल, करीब 17 साल पहले कांधला में जाम लगाने के मामले में महेंद्र सिंह टिकैत के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट निकाल दिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर खूब चर्चा भी कर रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि जिस व्यक्ति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसको वारंट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बरेली नगर निगम की अधिसूचित उपविधि को किया निरस्त

संबंधित समाचार