दिल्ली में फर्जी वीजा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में फर्जी वीजा बनाने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है और इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की एक टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 नेपाली और दो भारतीय पासपोर्ट और फर्जी शेंगेन वीजा बरामद किए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''आरोपियों के कब्जे से फर्जी शेंगेन वीजा लगे 14 नेपाली और दो भारतीय पासपोर्ट, फर्जी वीजा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, टिकट और वॉटरमार्क सामग्री जब्त की गई है।''

ये भी पढ़ें- AIMC की 40वीं वर्षगांठ पर बोले राहुल गांधी- कांग्रेस के लिए महिला नेताओं का समर्थन करने का अवसर है महिला आरक्षण अधिनियम

संबंधित समाचार