Auraiya Theft: घर में घुसे चोर...नगदी सहित लाखों के जेवर किए पार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। दिबियापुर थानाक्षेत्र के कंचौसी गांव क्षेत्र के एक घर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की।

कंचौसी चौकी क्षेत्र के कंचौसी गांव निवासी रामस्वरूप दिवाकर गांव में अपने परिवार के साथ रहते है। रविवार की रात छत से जाल खोलकर चोरों ने घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखे बेड के अंदर और अलमारी से दस हजार नगद, एक सोने की चैन, दो अंगूठी, दो मंगल सूत्र और एक चांदी की कमर पेटी सहित लगभग एक लाख के ऊपर का सामान चोरों ने पार कर दिया।

सुबह करीब छह बजे घर के लोग जागे तो ये नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे में सामान बिखरा देखा। जिसके बाद चोरी के बारे में सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। वहीं चौकी इंचार्ज शशिधर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Auraiya Accident: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की मौत...घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल

संबंधित समाचार