हल्द्वानी: उत्तराखंड से पंजाब का सफर तय करने के लिए अब यात्रियों को करनी होगी जेब ढीली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड से पंजाब का सफर तय करने के लिए अब यात्रियों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। पंजाब परिवहन निगम की ओर से किराया बढ़ाये जाने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी किराया बढ़ा दिया है। हल्द्वानी से पंजाब मार्ग पर 10 से अधिक बसें संचालित होती हैं।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें जिस राज्य से होकर जाएंगी उस राज्य के मार्गों में नई दरों को लागू करना पड़ेगा। अब हल्द्वानी से लुधियाना का सफर करने वाले यात्रियों को 880 रुपये, हल्द्वानी से लुधियाना वाया बाजपुर जाने वालों को 895, हल्द्वानी-चंडीगढ़ से वाया रामनगर जाने वालों को 790, हल्द्वानी से चंडीगढ़ वाया कालाढूंगी बाजपुर जाने वालों को 765, हल्द्वानी से चंडीगढ़ वाया रुद्रपुर-बाजपुर जाने वालों को 810, हल्द्वानी से जालंधर जाने वालों को 990 और रुद्रपुर से पटियाला जाने वाले यात्रियों को 750 रुपये किराया देना होगा।

संबंधित समाचार