बहराइच: टीचर की पिटाई से दुखी नवोदय विद्यालय के छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, डीएम ने दिये जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जवाहर नवोदय विद्यालय में दसवीं का छात्र है पीड़ित किशोर

बहराइच, अमृत विचार। जिले के लखनऊ मार्ग पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 के एक छात्र ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया।  जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही विद्यालय प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी, साथ ही छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस मामले की जानकारी होते ही डीएम ने जांच के निर्देश जारी कर दिये हैं।

दरअसल, फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवारा हैबतपुर गांव निवासी शास्वत शुक्ला (16) पुत्र अंजनी कुमार नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र है। छात्र ने बताया कि विद्यालय के हिंदी शिक्षक और एक अन्य उससे रंजिश रखते हैं। जिसके कारण मंगलवार को हिंदी शिक्षक ने पिटाई कर उसे फटकार लगाई। इससे वह काफी परेशान हो गया। उसने जान देने की नीयत से जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्र की हालत बिगड़ने पर विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद छात्र को मेडिकल कॉलेज के महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अन्य छात्र भी अस्पताल पहुंचे थे। छात्र के पिता ने भी नवोदय विद्यालय के दो शिक्षकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं मामले की जानकारी होने पर कल ही जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जांच के निर्देश दे दिए थे।

बुलडोजर ध्वस्तीकरण पर केंद्र पूरे देश के लिए एकसमान दिशा निर्देश बनाए, बोलीं मायावती

संबंधित समाचार