बरेली: आजम खां के रिश्तेदार ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां के एक रिश्तेदार ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही महिला के साथ उसके जेठ ने छेड़खानी भी की। महिला ने जब इन सबका विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुराना शहर …

बरेली, अमृत विचार। पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां के एक रिश्तेदार ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही महिला के साथ उसके जेठ ने छेड़खानी भी की। महिला ने जब इन सबका विरोध किया तो पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

पुराना शहर सैलानी चौराहे के पास रहने वाली महिला ने बताया कि उनका निकाह 30 मई को सपा नेता आजम खां के एक रिश्तेदार के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के पहले दिन से ही ससुराली उनसे दहेज में कार की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी न होने पर उसके पति और ससुरालवाले उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गए। उसके जेठ ने उसके साथ मौका पाकर अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी भी की। उसके भाई की हत्या कराने की धमकी दी।

आरोप है कि 31 अक्टूबर को आरोपी ससुरालियों और पति ने रामपुर अपने मामा से बातचीत की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया और वह भाई के साथ मायके चली गई। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन बारादरी पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को महिला ने एसएसपी से इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने रामपुर निवासी ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार