सीतापुर: शातिरों ने चुराया ठेला, सीसीटीवी में कैद हो गई करतूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लहरपुर/सीतापुर, अमृत विचार। कस्बे के मोहल्ला अंबर सराय में शातिर रात के अंधेरे में घर के बाहर खड़ा ठेला ले उड़े। अपराधियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। साक्ष्य को संकलित कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबर सरांय निवासी हीरालाल पुत्र मोतीलाल के मुताबिक, वो तहसील के पास ठेला लगाकर पान, पुड़िया- सिगरेट ट्रॉफी बेचने का काम करता है।

बुधवार रात दुकान बंद कर ठेला लाकर रोज की तरह घर के बाहर खड़ा कर दिया। सुबह जब सो कर उठे, तो देखा ठेला गायब था। तलाश के बाद खाली ठेला रामलीला मैदान के पास झाड़ियों में मिला। ठेले में रखी 800 की नकदी और 20 हजार रुपये का सामान गायब था। हीरालाल ने वारदात की सूचना पुलिस को दी है।

इंस्पेक्टर लहरपुर मुकुल प्रकाश वर्मा का कहना है कि छानबीन के बीच इलाके में लगे सीसीटीवी में अपराधी की तस्वीर सामने आई है। साक्ष्य के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Gonda Crime News: प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

संबंधित समाचार