Monkey Attack In Unnao: बंदर के हमले से घायल वृद्ध की मौत...परिजन रो-रोकर बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बंदर के हमले से घायल वृद्ध की हुई मौत

उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामापुर निवासी 60 वर्षीय नन्हेलाल छह दिन पूर्व किसी काम से  छत पर गए थे। तभी अचानक पीछे से आए एक बंदर ने नन्हेलाल को दौड़ा लिया था। बंदर के डर से भागे नन्हेलाल का संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिरने पर परिजन उसे घायल अवस्था में सीएचसी ले गए थे। 

जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान नन्हे लाल ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। उसकी मौत से पत्नी कुसमा व पुत्र सुनील‌, अशोक, अमन, अखिलेश व बेटी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- Unnao News: शक्ति नगर में गंगा कटान तेज...जद में मंदिर, विशालकाय पीपल का पेड़ा बहा

संबंधित समाचार