Gonda News: ई रिक्शा चालक ने सरयू नदी में लगायी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस व SDRF की टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। शुक्रवार को एक ई रिक्शा चालक ने परसपुर थाना क्षेत्र के भौरीगंज पसका स्थित सरयू नदी में छलांग लगा दी। रिक्शा चालक को छलांग लगाता देख आसपास के लोग दौड़े लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ टीम के गोताखोर चालक की तलाश में जुटे हैं। 

मौके पर युवक का रिक्शा व मोबाइल बरामद किया गया है। उसकी तलाश के साथ साथ पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। हालांकि वह कहां का रहने वाला है और उसने नदी में छलांग क्यों लगायी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- एडी बेसिक ने शिक्षकों में भरा जोश : कक्षा एक से तीन के छात्रों को निपुण बनाने को किया प्रेरित

संबंधित समाचार