Unnao Loot: नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू व तमंचा के बल पर महिला से की लूटपाट...पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू व तमंचा के बल पर महिला से की लूटपाट

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बिहारी मन्नी पुरम मोहल्ले में एक महिला अपनी वृद्ध भाभी के साथ सो रही थी, इसी बीच नकाबपोश दो बदमाश वहां पहुंचे और महिला के गले में चाकू लगा दी और डरा धमका कर उससे जेवर उतरवा लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा दिखाया और मौके से भाग निकले। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पहुंचे और पूछताछ की। जिसके बाद आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 

बता दें कि बिहारी मन्नीपुरम निवासी उमेश त्रिपाठी ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर थे। शुक्रवार दोपहर पौने 2 बजे कुछ काम से ऋषि नगर जाने के लिए घर से निकले। इस दौरान उनकी पत्नी शशि त्रिपाठी अपनी वृद्ध भाभी मायादेवी के साथ घर पर सो रही थी, तभी दो नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते से घर में घुस आए। 

बदमाशों ने महिला के गले में चाकू लगाकर उसे डराया और जेवर उतरवाने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके तमंचा लगा दिया। इस दौरान बदमाशों ने शशि से दो कान के टॉप्स, दो अंगूठी और नाक की कील लूट ली और बाइक पर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। 

दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर गंगाघाट कोतवाल अनुराग सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Deepawali से युवाओं और उद्यमियों के लिए कॉल सेंटर सुविधा...अब नया कारोबार शुरू करने के लिए दाैड़भाग करनी होगी कम

संबंधित समाचार