बरेली: आजाम खान सपा की बदौलत जेल में, आरक्षण पर राहुल और अखिलेश के बयान अलग-ओपी राजभर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

यूनानी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को यूनानी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खान आज जेल में हैं, ये समाजवादी पार्टी की देन है। अगर कानून और नियमों के दायरे में काम हुआ होता तो आजम खान कभी जेल नहीं जाते।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब वह सपा सरकार के साथ थे तो आजम से मुलाकात करने वाले थे लेकिन सपा सुप्रीमों व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मना कर दिया। सपा चुनाव के समय वोट के लिए मुसलमानों के पास बोरा लेकर जाती है और जीतने के बाद झोला थमा देती है। सभी मदरसों की जांच की जा रही है। मुसलमानों के दुश्मन मुस्लिम ही है। उन्होंने कहा कि पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन सच तो यह है कि हर जाति और धर्म के बदमाश मारे गए हैं। सपा को केवल मंगेश यादव नजर आ रहा है। आरक्षण के मुद्दे पर राहुल गांधी और अखिलेश का बयान अलग-अलग है। दोनों को एक मंच पर आकर यह कहना चाहिए कि वह एक रहेंगे या अनेक रहेंगे ।

संबंधित समाचार