बरेली: डॉक्टरों की कमी पर ठोस पहल, स्वास्थ्य विभाग में भर्ती शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वॉक-इन इंटरव्यू शुरू

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है इस कमी को दूर करने के लिए शासन प्रयासरत है। जिसके चलते शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डॉक्टर के वॉक-इन इंटरव्यू की शुरुआत हो गई। सीडीओ जगप्रवेश की अध्यक्षता में इंटरव्यू प्रक्रिया चल रही है। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह के मुताबिक 26 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए 100 से अधिक आवेदन आये हैं।

संबंधित समाचार