काशीपुर: लोहा व्यापारी के दुकान में लाखों रुपए की नकदी की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। स्टेशन रोड स्थित एक लोहे की दुकान चोरों ने लाखों रुपए की चोरी कर ली। चोर दुकान से लाखों की नकदीसीसीटीवी डीवीआर, कई किलो तांबा चोरी कर अपने साथ ले गए। वहीं घटना की पता चलते ही दुकान स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

रेलवे स्टेशन रोड मैसर्स विशम्भर सरन विनोद कुमार ;बाबू लोहे वालेद्ध के स्वामी विनोद कुमार अग्रवाल पुत्रा स्व.ओमप्रकाश अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि स्टेशन रोड स्थित विशंभर सरन विनोद कुमार बाबू लोले वालेद्ध के नाम से उसकी दुकान की फर्म है। 

बताया कि शुक्रवार रात को रोज की तरह ही वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। आरोप लगाया कि दुकान बंद होने के बाद चोर ने दुकान के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे व गल्ला तोड़कर उसमें रखी डेढ़ लाख, 20 किलो तांबा व डीवीआर समेत कई समाना लेकर फरार हो गए। बताया कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान में समान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार