रुद्रपुर: छह लाख के चोरी के पाइप बरामद, चार गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छह लाख रुपये की चोरी के पाइप बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि गंगापुर रोड …
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छह लाख रुपये की चोरी के पाइप बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि गंगापुर रोड पर पंचवटी के सामने सिंघल ब्रदर्स का पाइप का गोदाम है। गोदाम पर रम्पुरा निवासी नरेश चौकीदार है। नरेश ने फर्म स्वामी शोभित कुमार सिंघल को सूचना दी कि गोदाम से सौ एमएम के पाइप चोरी हो गए। जिस पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध कैंटर मिला, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने विवेचना आगे बढ़ाई।
पुलिस ने नार्थ ईस्ट दिल्ली की राजीव बिहार कालोनी निवासी मंज़र आलम, पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी सलमान हलदर, यूपी के दादरी निवासी जगदीश पाल एवं बुराडी दिल्ली निवासी विकास चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 87 पाइप और चोरी में प्रयुक्त कैंटर संख्या यूपी 16 बीटी 7077 को भी बरामद किया है। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि गिरोह के दो और सदस्यों सोनू व बबलू की तलाश की जा रही है।
