Unnao News: हिंदू युवती को बुर्का पहनाकर ले जा रहा गैर समुदाय के युवक को पकड़ा...पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिंदू कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

उन्नाव, अमृत विचार। डिग्री कॉलेज में पढ़ने जा रही एमए की छात्रा को वर्ग विशेष का युवक द्वारा बुर्का पहनाकर जबरन ले जा रहा था। यह देख अन्य छात्राओं ने विरोध किया तो वहां पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह हसनगंज कस्बा के बाहर स्थित एक महाविद्यालय में एमए की छात्रा है। जहां मो. इसाक पुत्र ताज मोहम्मद निवासी कोट मोहान ने उसे गुमराह करके धर्मांतरण कराने को लेकर बुर्का (हिजाब) पहना दिया। 

हिंदू युवती के बुर्का पहनने की जानकारी पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मिलन पांडेय, अजीत सिंह व अरुण दीक्षित मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। 

युवती की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। युवती की मां ने बताया कि आरोपी युवक चार साल से उसकी मार्केट में बाइक का गैरेज खोले हैं। वह आएदिन बेटी का पीछा किया करता था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: आधी से ज्यादा आधी आबादी एनीमिया की शिकार... मंडल में कन्नौज का हाल सर्वाधिक खराब

संबंधित समाचार