Kanpur: इलाज में लापरवाही से मौत का मामला: धनवंतरि हॉस्पिटल व डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। इलाज में लापरवाही से पत्नी की मौत होने पर रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने धनवंतरि हॉस्पिटल व उसके चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि चिकित्सकों ने गलत दवाओं का प्रयोग कर कुछ ही समय में पत्नी को मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया। 

जनता नगर बर्रा-3 निवासी अशोक कुमार रक्षा व वित्त मंत्रालय के क्षेत्रीय लेखा कार्यालय कैंट में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अशोक के मुताबिक वह सीजीएचएस के लाभार्थी हैं। 4 दिसंबर 2023 को उन्होंने पत्नी पूनम बाला को सांस लेने में तकलीफ व पेट दर्द की समस्या पर धनवंतरि सिग्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां अल्ट्रासाउंड के बाद नौबस्ता स्थित धनवंतरि हॉस्पिटल जाने को कहा गया। 

जहां अस्पताल प्रबंधन ने उनसे पैसे एंठे और पत्नी पर गलत दवाओं का प्रयोग किया। जिससे वह मरणासन्न हो गईं। इसके बाद दो लाख की मांग कर जबरन हस्ताक्षर करा कर पत्नी को वेंटिलेटर पर डाल दिया। हालचाल पूछने पर उनसे अभद्रता की, जिस पर उन्होंने 5 दिसंबर की शाम पत्नी को वहां से हटाकर रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। 

जिलाधिकारी से शिकायत पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने जांच की। जिसमें धनवंतरि हॉस्पिटल को दोषी ठहराया गया। पीड़ित ने हनुमंत विहार में थाने में धनवंतरि सिग्मा अस्पताल व धनवंतरि सुपर स्पेशलिस्ट नौबस्ता के डॉक्टरों व प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- Kanpur: आवास विकास की भूमि पर हो गये पक्के निर्माण, कब्जेदार वसूल रहे किराया, ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

 

संबंधित समाचार