Hamirpur Crime: युवक ने दो साल की मासूम के साथ की दरिंदगी...रो-रोकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, सरीला, अमृत विचार। जलालपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में दो साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

जलालपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह गुरुवार को मजदूरी पर फसल काटने गई थी। घर में 5 साल का बेटा व 2 साल की बेटी थी। तभी गांव का देवकरन घर आया और बेटे को बाहर भेजने के बाद बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की, जिससे वह लहूलुहान होकर रोने लगी। इसी बीच उसका बेटा आ गया तो उसके साथ मारपीट कर भाग गया। 

महिला का आरोप है कि जब वह शाम को घर आई तो बच्ची की हालत देखकर बेटे से पूरी घटना पूछने के बाद मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। आरोपी की तलाश भी की लेकिन वह फरार हो गया। 

थानाध्यक्ष जलालपुर बृजमोहन ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाॅस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Hamirpur Murder: गला घोंटकर महिला की हत्या...पैरोल पर चल रही थी, घटनास्थल से शराब की शीशी बरामद

संबंधित समाचार