बहराइच: बेटा बना हैवान! गला दबाकर ले ली मां की जान, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खैरीघाट/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के धनावा गांव निवासी एक महिला को उसके पुत्र पर ही गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। मृतक महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनावा गांव निवासी रंगी लाल के तीन बेटे हैं। इस समय परिवार में कुछ विवाद चल रहा था। जिसके चलते दो बेटे बाहर मजदूरी के लिए चले गए हैं। 

cats

वहीं बड़ा बेटा जयकरन घर पर है। जय करन से शुक्रवार रात को मां गुलाबा देवी (75) कुछ विवाद हुआ। गांव के लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां का रात 12 बजे गला दबा दिया। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। रोते बिलखते पति रंगी लाल अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। रंगी लाल ने पुलिस को सूचना दी। 

रंगी लाल का कहना है कि बेटे ने पत्नी को मार डाला है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। अभी मौत संदिग्ध ही लग रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मजदूर पर सियार ने किया हमला, नाराज लोगों ने सियार को पीट कर मार डाला

 

 

संबंधित समाचार