रामपुर:टाइफाइड बुखार से छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव गेहनी का मामला  

ढकिया,अमृत विचार। एक सप्ताह पूर्व टाइफाइड बुखार की चपेट में आए छात्र की उपचार के दौरान मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। बेटे की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


क्षेत्र के गेहनी गांव निवासी अखिलेश पांडे का 14 वर्षीय बेटा हर्षित पांडे ढकिया कस्बा स्थित पीडीजीबी जूनियर हाई स्कूल में पढ़ता था। 22 सितंबर को छात्र हर्षित पांडे को तेज बुखार आया। बेटे को बुखार आने पर उसके परिजनों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर घर वाले हर्षित को  संभल जिला के चंदौसी ले गए। चंदौसी अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने हर्षित को टाइफाइड बुखार होने की पुष्टि की। चंदौसी अस्पताल में भी परिजनों ने तीन दिन उपचार कराया,लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। जिसके बाद परिजन बेटे को मुरादाबाद के विवेकानंद अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान शनिवार की रात हर्षित पांडे की मौत हो गई। बेटे की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। मां माया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात