BBAU: एलएलबी में प्रवेश के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग
सोशल डिस्टेसिंग के साथ पूरी हुई प्रक्रिया अमृत विचार, लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए काउंसलिंग बुधवार को शुरू हो गयी। जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ रचना गंगवार ने बताया कि एलएलबी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि सामान्य और आरक्षित सीटों के …
सोशल डिस्टेसिंग के साथ पूरी हुई प्रक्रिया
अमृत विचार, लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए काउंसलिंग बुधवार को शुरू हो गयी। जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ रचना गंगवार ने बताया कि एलएलबी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि सामान्य और आरक्षित सीटों के सापेक्ष विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से सभी को पार्क में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कोविड—19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए काउंसिलिंग शुरू हुई है। बता दें कि अंबेडकर विवि में प्रवेश के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के साथ ही चार नवंबर को काउंसिलिंग प्रस्तावित थी। लेकिन विश्वविद्यालय ने एक ही दिन सभी छात्रो को बुला लिया, छात्रों ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय की ओर से संख्या तय कर दी गयी होती तो एक साथ भीड़ नहीं जुटने पाती।

अभिभावकों के साथ पार्क में इंतजार करते रहे छात्र
अभिभावकों के साथ छात्र—छात्राएं पार्क में मौजूद रहे। छात्र इस दौरान कई चरणों में हो रही काउंसिलिंग के दौरान अपनी बारी के लिए विद्यार्थी घंटों इंतजार करते रहे। अभिभावकों ने भी कहा कि तय संख्या में ही छात्रों को बुलाया जाना चाहिए। हालांकि कुलपति प्रो.संजय सिंह की ओर से पारदर्शी प्रवेश को लेकर दिए गए निर्देश का असर भी नजर आया। कोविड—19 के चलते सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन कराया गया।
फोटो कॉपी की बजाय मूल कॉपी जमा करायी गयी
दस्तावेजों की फोटो काॅपी के बजाय मूल काॅपी देखने के बाद ही प्रवेश के निर्देश दिए गए हैं। मेरिट सूची के साथ ही जाति प्रमाण पत्र भी देखा जा रहा है। आरक्षित श्रेणी और सामान्य श्रेणी दो वर्गों में सीटें बटने से मेरिट सूची में नीचे नाम आने से विद्यार्थी भी परेशान हैं। मेरिट सूची में नाम के बावजूद नाम वेटिंग में चले जाने से भी छात्रों को परेशानी हुई।
