रुद्रपुर: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान पति अपनी बहन को लेने घर गया हुआ था। लौटने पर विवाहित फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटायी। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सुख शांति नगर …


रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस दौरान पति अपनी बहन को लेने घर गया हुआ था। लौटने पर विवाहित फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटायी। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम सुख शांति नगर निवासी रोहन उर्फ बबलू की 25 वर्षीय पत्नी दीपा के साथ ग्राम गुरुनाकपुर में किराये पर रहता था। मंगलवार को वह अपने घर गया हुआ था। बुधवार को जब वह अपनी बहन को लेकर घर लौटा तो दीपा उसे फंदे से लटकी हुई मिली। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। इस पर पुलिस को मामले की सूचना दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटायी। इस दौरान तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों के मुताबिक, एक साल पहले ही रोहन की शादी दीपा से हुई थी। फिलहाल पुलिस खुदकुशी करने के कारणों की जांच में जुट गयी है।

संबंधित समाचार