बच्ची की सांस की नली में गुब्बारे का टुकड़ा फंसने से मौत : मां के साथ ननिहाल में रह रहती थी बेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खेलने के दौरान फट गया था गुब्बारा, मुंह में जाकर टुकड़ा सांस की नली मे फंस गया था

प्रयागराज, अमृत विचार:  प्रयागराज के नवाबगंज इलाके के लालगोपालगंज में गुब्बारा फटने से एक मासूम की जान चली गई। बच्ची अपने ननिहाल में मां के साथ रहती थी। मौत से उसके ननिहाल में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर फैल गई। 

गंगापार के उतरांव थाना क्षेत्र के फतूहां गांव निवासी नाज बानो पत्नी इमरान अहमद इन दिनों लालगोपालगंज स्थित मायके में रह रही है। बुधवार को उसकी तीन साल की बेटी सायरा गुब्बारे से खेल रही थी। वह गुब्बारे पकड़ती, पैर से लात मार रही थी। उसी दौरान अचानक गुब्बारा फट गया।

गुब्बारे के रबर का एक टुकड़ा उसकी सांस की नली में जाकर चिपक गई। इससे उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद ननिहाल के लोग उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छा गया।

संबंधित समाचार