राम जन्मभूमि परिसर के विकास के लिए ट्रस्ट ने आमंत्रित किया जनमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

25 नवंबर तक दिए जा सकते हैं सुझाव और विचार अयोध्या। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत केंद्र सरकार की ओर से गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के समेकित विकास के लिए जनमत आमंत्रित किया है। कोई भी अपना विचार और सुझाव ई-मेल अथवा अन्य …


25 नवंबर तक दिए जा सकते हैं सुझाव और विचार


अयोध्या। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत केंद्र सरकार की ओर से गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के समेकित विकास के लिए जनमत आमंत्रित किया है। कोई भी अपना विचार और सुझाव ई-मेल अथवा अन्य माध्यमों से ट्रस्ट को 25 नवंबर तक उपलब्ध करा सकता है।
अभी हाल में 4 दिनों तक चली श्री राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में ट्रस्ट और निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया था कि राम जन्मभूमि क्षेत्र के पूरे 70 एकड़ के विकास के लिए विभिन्न मतों और संप्रदायों के धर्म आचार्यों के साथ वास्तुकार विशारदों से उनका सुझाव और विचार लिया जाएगा। ताकि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर के साथ पूरे राम जन्मभूमि परिसर को जन भावनाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित किया जा सके। इसको लेकर बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। साथ ही पूरी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। सुझाव और विचार देने के लिए ईमेल एड्रेस भी जारी किए गए हैं।




कालका डिजाइन आईडियाज के तहत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम जन्मभूमि क्षेत्र परिसर के 70 एकड़ क्षेत्र के मास्टर प्लान को फाइनल रूप देने के लिए सभी विद्वतजनों और वास्तुविदों के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। आगे कहा गया है कि यह सुझाव परिसर के विभिन्न आयामों जैसे धार्मिक यात्रा, संस्कृति, विज्ञान आदि को समाहित करते हुए होने चाहिए। इससे संबंधित सभी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। ट्रस्ट ने सभी बंधुओं, वास्तुविदों, विषय के विद्वानों से अपील है कि अपने सुझाव और विचार 25 नवंबर 20 तक अवश्य भेज दें। सुझाव को स्वीकार अथवा स्वीकृत करने का ट्रस्ट का निर्णय अंतिम होगा।

क्या कहना है ट्रस्ट का

संबंधित समाचार