अयोध्या: मासूम बहन के साथ ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म
अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक मासूम बालिका के साथ उसके ही ममेरे भाई की ओर से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के …
अयोध्या, अमृत विचार। हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक मासूम बालिका के साथ उसके ही ममेरे भाई की ओर से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव क्षेत्र में बनराजा जाति के लोगों की बस्ती है। इनकी रिश्तेदारी जनपद के ही थाना क्षेत्र महाराजगंज के जगदीशपुर निवासी बनरजा बस्ती में है।
महाराजगंज के जगदीशपुर से एक युवक अपने ननिहाल हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव आया था। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां का कहना है कि 7 वर्षीय बेटी का ममेरा भाई उसको बहला-फुसलाकर गांव के बाहर झाड़ियों की तरफ ले गया।
झाड़ी में ले जाकर उसने 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित बालिका ने पूरी बात और आप बीती बताई तो मामले की जानकारी हुई। हैदरगंज पुलिस ने पीड़ित बालिका को उपचार और मेडिकल के लिए भिजवाया है।
बुधवार को क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव निवासी एक बनराजा जाति की महिला ने अपनी 7 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
